{"_id":"59a6a1064f1c1b1e278b47e5","slug":"161504092422-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरी राजवाहा में पानी न आने से किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरी राजवाहा में पानी न आने से किसानों में आक्रोश
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। लतीफशाह बीयर से निकली लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर से जुड़ी गौरी राजवाहा में पानी न होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी के अभाव में नष्ट हो रही हैं। इसको लेकर किसानो में आक्रोश है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि को लेकर आस जगी थी, लेकिन धान की फसल को पानी न मिलने से किसानों की समस्याएं जस की तस है। गौरी राजवाहा के किसानों ने आरोप लगाया है कि पानी की आपूर्ति की मानिटरिंग अभियंता नहीं कर रहे हैं। इससे जगह- जगह किसानों ने बेड़ा लगा रखा है। इससे पानी की आपूर्ति ठप है। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि गौरी राजवाहा में किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। जल्द ही किसानों के खेत तक पानी पहुंचेगा।