{"_id":"59a1c69e4f1c1b20498b46f9","slug":"161503774366-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता के 61 विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता के 61 विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडाकला (चंदौली)। क्षेत्र में बगैर मान्यता के संचालित होने वाले विद्यालयों के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र मौर्य ने शनिवार को नोटिस जारी किया है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मन्यता के बगैर विद्यालय संचालन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद विद्यालय संचालकों में हड़कंप स्थिति है।
खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में आईजी कॉन्वेंट, आदर्श मां सरस्वती ज्ञान मंदिर मजिदहां, सरस्वती ज्ञान मंदिर टांडाकला, एसवीबी पब्लिक स्कूल तारगांव अजगरा, आरपीएस कॉन्वेंट शेरपुर, आदर्श मां सरस्वती ज्ञान मंदिर नैढ़ी, आइडियल पब्लिक स्कूल नदेसर आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। बगैर मान्यता के विद्यालयों के खिलाफ नोटिस जारी होने के बाद विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि बगैर मान्यता के विद्यालयों का संचालन शिक्षा के अधिकार नियम का खुला उल्लघंन है। इस प्रकार के विद्यालयों को अंतिम बार नोटिस जारी की गई है। इसके बाद विद्यालय संचालन करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन