फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अधिकारियों ने दर्ज किया लाभार्थियों का बयान

अधिकारियों ने दर्ज किया लाभार्थियों का बयान

Sat, 26 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने दर्ज किया लाभार्थियों का बयान
विज्ञापन

नियाताबाद। क्षेत्र के रोहणा गांव में शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने आवास निर्माण में हुई धांधली का जांच पड़ताल की। इस दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों से लिखित बयान दर्ज किया। वही अधिकारियों द्वारा बयान दर्ज करने के बाद आवासों का भौतिक सत्यापन किए बगैर लौट जाने पर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

क्षेत्र के रोहणा गांव के कुछ लोग 21 अगस्त को मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर जिलाधिकारी को आवास निर्माण में प्रधान द्वारा धांधली करने का आरोप लगाया था। जिसपर डीएम ने शुक्रवार को समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम को रोहणा में भेजा। जांच टीम ने लाभार्थियों से लिखित रुप से बयान दर्ज किया। जिसमें शांति देवी ने बताया कि शासन द्वारा लोहिया आवास स्विकृत होने के बाद उनके खाते में प्रथम किस्त के रुप में एक लाख 37 हजार का भुगतान किया था। प्रधानपति रामकृत बिंद द्वारा उससे पैसे लेकर आवास बनवाने की बात कही। इसके बाद दूसरी किस्त के रुप में एक लाख 37 हाजार आंटित होने के बाद प्रधान द्वारा सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर पैसे निकाल लिया गया। ं चिंता देवी ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके के खाते में 44 हजार का भुगतान होने के बाद प्रधान द्वारा 10 हजार रुपये ले लिया गया। जबकि लालब्रत ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत 37 हजार पांच सौ स्विकृत होने के बाद प्रधान द्वारा उसके खाते से 28 हजार निकाल लिए गए है। जबकि सुनीता ने बताया कि प्रधान द्वारा उसे आवास देने के एवज में 15 हजार रुपये लिए गए है। अधिकारियों ने लाभार्थियों से लिखित बयान दर्ज करने के बाद वापस लौट गए। जबकि उनके द्वारा आवासों का भौतिक सत्यापन न करना चर्चा का कारण बना रहा। इस संबंध में बीडीओं राजन राय ने बताया कि जांच रिर्पोट को जिलाधिकारी को सौप दिया जाएगा। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा। जबकि प्रधानपति रामकृत बिंद ने भी मामले की गहना से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed