फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   स्टेशन का नाम परिवर्तन के विरोध में 27 को रोकेंगे रेल

स्टेशन का नाम परिवर्तन के विरोध में 27 को रोकेंगे रेल

Sun, 06 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन का नाम परिवर्तन के विरोध में 27 को रोकेंगे रेल

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म स्थली मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल नगर रखे जाने का विरोध फिर से शुरू हो गया है। शनिवर को विभिन्न संगठन के सदस्यों ने बैठक कर इसका विरोध जताया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों की नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क सेंट्रल कालोनी में हुई बैठक में 27 अगस्त को व्यापक स्तर पर रेल रोकने का निर्णय लिया गया। इसी तरह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में विरोध प्रकट किया गया।

जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने मुगलसराय के लोगों के साथ धोखा किया है। लंबे समय से सेंट्रल कालोनी में शास्त्री जन्म स्थली पार्क के सुंदरीकरण और मुगलसराय स्टेशन का नाम शास्त्री जी के नाम पर रखने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यही नहीं न्यास के सदस्य कईं बार राज्यपाल, मुख्यमंत्री, रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री से मिल चुके हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। यहां तक कि मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय ने हमारी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया लेकिन पीठ में छूरा घोपते हुए स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया। इसके विरोध में 27 अगस्त को मुगलसराय स्टेशन पर रेल चक्का जाम कर विरोध किया जाएगा। बैठक में दिनेश यादव, संतोष पाठक, जितेन्द्र प्रताप, राजकुमार गुप्ता, फिरोज खां, वाचस्पति साहू, जगदीश प्रसाद, शंकर चौहान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संयोजक कृष्णा गुप्ता ने की। इसी तरह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पटेलनगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्णय पर विरोध प्रकट किया गया। बैठक में रतन कुमार श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, अजीत श्रीवास्तव, मुरली मनोहर लाल, गुलाब लाल, कैलाश लाल, शिवजी प्रसाद, सुनीलश्रीवास्तव,वाईपी श्रीवास्तव, चंद्रभूषण लाल, अवधेशलाल, आशीष, संजीव श्रीवास्तव, राकेश कुमार, शिव दुलार, विद्यासागर आदि उपस्थितरहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed