फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   फावड़ा चलाकर जिलाधिकारी ने किया श्रमदान

फावड़ा चलाकर जिलाधिकारी ने किया श्रमदान

Sun, 23 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
फावड़ा चलाकर जिलाधिकारी ने किया श्रमदान
चंदौली। श्रमदान दिवस पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को सदर ब्लाक के जगदीशसराय हिनौता में तालाब खुदाई में श्रमदान किया। उन्होंने फावड़ा चलाकर खुदाई का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ पहुंचे सीडीओ, पीडी, एसडीएम और मनरेगा उपायुक्त ने भी फावड़ा चलाकर तालाब की खुदाई की। इस मौके पर डीएम ने लोगों से जल संचयन की अपील की। जिले में श्रमदान दिवस के अवसर पर तालाबों की खोदाई के साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए लोगों ने फावड़ा चलाया। जिले में करीब ढाई सौ तालाबों की खोदाई का काम मनरेगा के तहत चल रहा है। अन्य विकास कार्य भी कराए गए। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को मुख्यालय से सटे जगदीशसराय हिनौता गांव में तालाब की खोदाई कार्य का आगाज किया। कहा तालाब व जलस्रोतों के संरक्षण के अभाव में भूजल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। तालाबों के संरक्षण की योजना बनाई गई है। जिले में 320 तालाबों की खोदाई व सुंदरीकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 255 की खोदाई का काम फिलहाल जारी है। वहीं पौधरोपण के लिए 345 स्थानों पर गड्ढों की खोदाई हो चुकी है। जबकि 222 स्थानों पर खोदाई का कार्य आरंभ किया गया है। किसान तालाबों के संरक्षण के साथ ही खेतों की मेड़बंदी व समतलीकरण कर बारिश के पानी का संचय करें। इससे खेतों में पानी की कमी नहीं होगी। वहीं भूजल स्तर में भी सुधार होगा। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक सुशील कुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, बीडीओ एमपी चौबे, एडीओ पंचायत नीरज सिन्हा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed