फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चंद्रप्रभा की नहरों में 24 से छोड़ा जाएगा पानी

चंद्रप्रभा की नहरों में 24 से छोड़ा जाएगा पानी

Sat, 22 Jun 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
चंद्रप्रभा की नहरों में 24 से छोड़ा जाएगा पानी

विज्ञापन

चकिया। नहरों की बदहाली से किसानों की परेशानी को देखते हुए प्रशासनिक तंद्रा टूटी है। धान के कटोरे में किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए एक दो दिन में ही चंद्रप्रभा प्रखंड के बांधों से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। किसानों की मांग के अनुरूप जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा नहरों में पानी छोड़ने की अनुमति दे दी गई है। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर नहरों में 23 से 24 जून के बीच नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।

चंद्रप्रभा प्रखंड के बांध नौगढ़, मूसाखांड़ तथा चंद्रप्रभा पानी की कमी से जूझ रहे है। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार पानी के मामले में मूसाखाड़ बांध वर्तमान में जीरो वाटर लेबिल स्थिति में है। लेकिन इस सिस्टम के नौगढ़ बांध में एक हजार मिलीयन घनफीट पानी उपलब्ध है। इसे मूसाखाड़ बांध होते हुए लतीफशाह बीयर के जरिये लेफ्ट तथा राईट कर्मनाशा नहरो में छोड़ा जाएगा। वहीं चंद्रप्रभा सिस्टम के चंद्रप्रभा बांध में भी लगभग नौ सौ मिलीयन घनफीट पानी मौजूद है। इस पानी को मुजफ्फरपुर बीयर के जरिए चंद्रप्रभा सिस्टम की नहरों में छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार बांधों का पानी धान की नर्सरी के लिए ही उपलब्ध है। धान की रोपाई के लिए किसानो को बरसात का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed