{"_id":"5d0d27df8ebc3e079f1b3bb1","slug":"156114324815-chandauli-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही पर बिफरीँ नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही पर बिफरीँ नोडल अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिले की नोडल अधिकारी और आयुक्त वाणिज्य कर अमृता सोनी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। वहीं एसपी को महिला अपराधों पर रोक लगाने तथा पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पीडीडीयू नगर में गंदगी पर ईओ रोली गुप्ता तथा खराब प्रगति पर बिजली विभाग के एक्सईएन एके शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई।
बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ-सफाई, रोजगार सहित 18 बिंदुओं पर विभागवार अधिकारियों से समीक्षा की। वहीं पीडीडीयू नगर में गंदगी पर ईओ रोली गुप्ता को फटकार लगाई। साथ ही बरसात के पूर्व नगर के सभी नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती तथा खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवाने में देरी पर एक्सईएन एके शुक्ला पर नाराजगी जताई। कहा लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। नोडल अफसर ने सीएमओ डा. आरके मिश्र से आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य विभाग की प्रगति तथा अस्पतालों के संचालन संबंधित जानकारी ली। कहा कि आशा और आंगनबाड़ी के माध्यम से लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाय। इसके अलावा उन्होंने परियोजना निदेशक सुशील कुमार से पीएम आवास योजना के प्रगति की जानकारी ली। कहा कि लाभार्थियों को आवास आवंटन में किसी प्रकार की धन उगाही का मामला सामने आया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि बरसात के पूर्व सभी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करना अनिवार्य है। वहीं हैडपम्पों को रिबोर कराने के लिए डीपीआरओ और एक्सईएन जल निगम को निर्देश दिया। जिला पूर्ति अधिकारी को सभी राशन कार्डों को आधार से जोड़नेे, आबकारी अधिकारी अवैध शराब बिक्री रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने एसपी संतोष सिंह से महिला उत्पीड़न के मामलों और निस्तारण की जानकारी ली। कहा कि थानों में महिला पीड़िताओं को साथ उचित व्यवहार किया जाय। साथ ही उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की व्यवस्था करें। बैठक के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिले में संचालित सभी विभागों की मानिटरिंग हो रही है। लगातार बैठकें कर वह खुद योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। कहा कि आकांक्षात्मक जनपद होने के बाद भी जिले में विकास की योजनाओं में काफी सुधार है। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, एडीएम बच्चालाल, सीएमओ डा. आरके मिश्र, एसडीएम अभिषेक गोयल, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंदौली। नोडल अफसर व आयुक्त वाणिज्यकर अमृता सोनी ने शुक्रवार को सदर पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा स्टोर, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। जहां साफ-सफाई और समुचित व्यवस्था देख संतोष जताया। साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था ठीक होने पर मरीज निजी चिकित्सालयों में नहीं जाएंगे। सरकारी अस्पतालों में इलाज से उन्हें स्वास्थ्य लाभ होने के अलावा आर्थिक लाभ भी होगा। उन्होंने चिकित्सकों से अस्पताल में प्राथमिक उपचार के अलावा टीकाकरण, नसबंदी की जानकारी ली। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, प्रभारी पीपी उपाध्याय, एसडीएम अभिषेक गोयल, बीडीओ एमपी चौबे उपस्थित रहे।