फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ननिहाल गई मासूम की नहर में डूबने से मासूम की मौत

ननिहाल गई मासूम की नहर में डूबने से मासूम की मौत

Fri, 21 Jun 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल गई मासूम की नहर में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन

नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया पर गांव स्थित नहर में गुरुवार को डूबने से चार साल की मासूम की मौत हो गई। उसका शव करीब एक किलोमीटर दूर महेवा गांव के पास नहर में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव निवासी ममता यादव पत्नी राजेश यादव की चार साल की बेटी मिस्टी चकिया पर गांव में अपने ननिहाल आई हुई थी। गुरुवार को करीब दस बजे वह नहर के बैंक पर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह नहर में गिर पड़ी। इससे गहरे पानी में चली गई। साथ खेल रहे बच्चों ने शोरगुल मचाना शुरू किया। इसके बाद ग्रामीण उसके शव को खोजने लगे। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर महेवा गांव के समीप स्थित पुल के पास शव पानी में उतराया हुआ मिला। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि परिजनों की सहमति से शव को पंचनामा के बाद उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन




नियामताबाद। औद्योगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के हमीदपुर गांव में सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल लालचंद पटेल (58) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें हमीदपुर गांव निवासी लालचंद पटेल पर गांव के रास्ते में सांड ने बुधवार को हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गए थे। परिजनों ने घायलावस्था में उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed