फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हत्या से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

हत्या से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 13 Jun 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
हत्या से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आगरा के दीवानी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नव निर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षुब्ध यंग लॉयर्स सोसाईटी के अध्यक्ष ख़ालिद वकार आबिद के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने बुधवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च काली महाल चौराहा से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए वहीं पहुंचकर समाप्त हुआ।

अधिवक्ताओं ने कहा कि दरवेश यादव वर्ष 2016 में बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष भी चुनी गई थीं। वे पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं। कहा कि उनकी हत्या अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति हैं। दरवेश हमेशा अधिवक्ताओं के हित व कल्याण के लिए तत्पर रहीं। कहा कि महिलाशक्ति को सुशोभित करने वाली आदर्श महिला की मृत्यु की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है। कैंडल मार्च में कमरुल बारी, महेश, शोएब, दुर्गा कुमार, संतोष, प्रभाकर सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed