फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अभियान के पहले दिन 309 मिले संदिग्ध मरीज - सलेक्ट

अभियान के पहले दिन 309 मिले संदिग्ध मरीज - सलेक्ट

Wed, 12 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
अभियान के पहले दिन 309 मिले संदिग्ध मरीज - सलेक्ट

विज्ञापन
चंदौली। टीबी मरीजों की तलाश के लिए शुरू किए गए सक्रिय टीबी खोज अभियान के पहले दिन सोमवार को टीम 26613 लोगों के नमूने लिये । इसमें कुल 309 मरीज संदिग्ध पाए गए हैं। सभी संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच रिपोर्ट बुधवार को मिलेगी। वहीं टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण व बचाव की भी जानकारी दी।
जिला क्षय (टीबी) रोग विभाग द्वारा सोमवार से टीबी मरीजों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। 12 दिवसीय चलने वाले अभियान में दो लाख 59 हजार 35 लोगों के जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं जांच के लिए जनपद में कुल 18 सेंटर बनाए गए। अभियान की सफलता के लिए 108 की टीम में 324 कर्मचारियों को लगाया गया है। जो कुल 156 गांवों के 46270 घरों तक पहुंचकर लोगों की जांच करेंगी और उनके जांच नमूनों को लेगी। साथ इसकी देखरेख के लिए 19 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। टीम ने कुल 26613 नमूने लिए इसमें से 309 मरीज संदिग्ध पाए गए है। सभी के जांच के नमूनों को जांच सेंटर भेज दिया गया। जांच रिर्पोट आने के बाद अगर उनमें टीबी के लक्ष्ण मिले तो उनकी दवा शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


टीबी खोज अभियान के तहत पहले दिन कुल 309 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी जांच रिपोर्ट बुधवार तक आएगी। यह अभियान 10 से 22 जून तक चलेगा। इसके लिए 19 सुपरवाइजरों व कर्मचारियों की 108 टीमें बनाई गई हैं। साथ ही क्षेत्र में पंफलेट, रैली निकालकर टीबी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। डा. डीएन मिश्र, जिला क्षय रोग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed