फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   देहरादून से लौटे लेफ्टिनेंट का हुआ स्वागत

देहरादून से लौटे लेफ्टिनेंट का हुआ स्वागत

Mon, 10 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
देहरादून से लौटे लेफ्टिनेंट का हुआ स्वागत

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल के सीआईबी में हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह का बेटा अंकित सेना में लेफ्टिनेट बन गया है। शनिवार को देहरादून में इंडियन आर्मी एकेडमी में पासिंग आउट परेड में शामिल होकर माता पिता और बड़े भाई के साथ नगर में पहुंचे। यहां शास्त्री कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में अंकित का भव्य स्वागत किया गया। अंकित के इस उपलब्धि से नगर ही नहीं जिले के लोग भी प्रसन्नचित्त हैं।

मूल रूप से बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के सुजायत निवासी इंद्रजीत सिंह आरपीएफ सीआईबी में हेड कांस्टेबल हैं। उनका छोटा बेटा अंकुर गुरुवार को देहरादून के इंडियन आर्मी एकेडमी में पासिंग आउट परेड में शामिल होकर पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। इंद्रजीत अपनी पत्नी बबिता वबड़े पुत्र अंकित के साथ आउट पासिंग परेड में शामिल होने के लिए गए थे। इंद्रजीत का कहना है कि उनका बड़ा बेटा अंकित पिछले साल ही वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बना था। गर्व की बात है कि वह पिछले साल पासिंग आउट परेड में शामिल था। बताया कि अंकित व अंकुर की कक्षा तीन से एमबीए तक की पढ़ाई उत्तराखंड के मसूरी से हुई है। दो भाईयों के सेना में अधिकारी बनने सेमां-बाप के साथ नाते रिश्तेदार में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed