{"_id":"5cfc0904bdec2206fc1282e6","slug":"156002124420-chandauli-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी मरीजों की संख्या अस्पतालों में बेड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी मरीजों की संख्या अस्पतालों में बेड फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। भीषण गर्मी ओर उसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। तेज धूप और लू से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल, चकिया राजकीय अस्पताल से लेकर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्रों पर मरीजों की काफी भीड़ उमड़ रही है। डायरिया और लू के मरीज सबसे अधिक पहुंच रहे हैं। दवा के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग रही हैं। वहीं अस्पतालों के बेड भी भर गए हैं।
शनिवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के ओपीडी में लू की गिरफ्त में आए मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा मलेरिया, डिहाइड्रेशन, डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के ओपीडी से लेकर वार्ड तक मरीजों से पटा हुआ है। सामान्य दिनों में प्रतिदिन जहां मरीजों की संख्या 600-700 के करीब होती है वहीं बढ़ कर एक हजार के पार हो गई है। डायरिया और मलेरिया, लू के प्रतिदिन 30 मरीज भर्ती भी हो रहे है। इनमें लू व मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या 250 के पार है। वार्डों में बेड खचाखच भरे रहे और इसमें उल्टी, दस्त, बुखार, मलेरिया के सर्वाधिक मरीज रहे।
अस्पताल में दुर्व्यवस्था से मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। भीड़ अधिक होने से न तो तीमारदारों को बैठने की जगह है और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था है। ओपीडी से लेकर समान्य वार्ड तक मरीजों की भीड़ लग रही है। चिकित्सक वार्ड से मरीजों का राउंड लेने के बाद जैसे ही अपने-अपने कक्ष में मरीजों को देखने के लिए पहुंचे तीमारदार धक्का-मुक्की करते नजर आए। इसी तरह चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी गर्मी और उमस से डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहां प्रतिदिन करीब चार सौ ओपीडी में आते हैं लेकिन इस समय मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
चंदौली। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डा.आरके वर्मा व डा.दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि जरूरत से ही धूप में निकलें। धूप में निकलने से पहले सिर को ढक कर रखे और बाजार में खुले पर्दाथों एवं तली खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। पानी का सेवन अधिक करें कोई भी परेशानी हो तत्काल पास के सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सक से सलाह लें।
कोट...
इस समय ओपीडी के साथ भर्ती वाले मरीजों की संख्या काफी हो रही है। बीमारी के अनुसार मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मरीजों को दवा देने के साथ ही साफ-सफाई कराई जा रही है। यदि कोई शिकायत करता है तो उसकी जांच कराई जा रही है। डॉ. अरविंद सिंह, सीएमएस
रिर्पोट- राकेश चंद्र यादव