फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद डा. पांडेय का पहली बार आगमन आज

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद डा. पांडेय का पहली बार आगमन आज

Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद डा. पांडेय का पहली बार आगमन आज

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, क्षेत्रीय सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। केंद्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद नौ जून, रविवार को ससंदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हरवंश उपाध्याय ने दी है।
उन्होंने बताया कि सांसद लखनऊ से सुबह 10 बजकर 40 पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद उनका संसदीय क्षेत्र के बाबतपुर तिराहा पर 11 बजे हरहुआ मंडल की ओर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद11बजकर 30 मिनट पर प्रेम नगर बाजार में कार्यकर्ता उनका स्वागत किया जाएगा। पूर्वाह्न 11:45 बजे वे श्री ब्रह्मबाबा मंदिर गोंसाईंपुर पर व 12:15 बजे श्रीदुर्गा माता मंदिर पर दर्शन-पूजन करेंगे। यहां स्थानीय लोगों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। वे 12:45 बजे बिरलोरिक मोहांव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर के सवा एक बजे मुनारी बाजार, डेढ़ बजे कादीपुर चौराहा, 1:45 बजे चौबेपुर बाजार व दोपहर दो बजे मोल्हनापुर में उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर के 2:15 बजे कैथी स्थित श्री मारकंडेय महादेव में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद उनका अपराह्न 3:15 बजे शाहपुर, 3:30 बजे डुबकिया, 3:45 उमरहा, शाम 4:00 बजे चिरईगाँव ब्लाक, 4:15 बजे लेढुपुर रुस्तमपुर, 4:25 बजे लेढुपुर पावर हाउस, 4:35 बजे तिलमापुर, 4:50 बजे आशापुर, 5:00 बजे पहाड़िया चौराहा, 5:10 बजे काली मंदिर पहाड़िया, 5:20 बजे पुलिस लाइन तिराहा, 5:30 बजे खजुरी मोड़, 5:40 बजे हुकुलगंज तिराहा, 5:50 बजे चौकाघट तिराहा, 6:00 बजे तेलियाबाग त्रिमुहानी (चौरामाता मंदिर), 6:10 बजे मीरामाई तिराहा व 6:20 बजे पटेल मूर्ति (मलदहिया चौराहा) पर उनका स्वागत किया जाएगा। शाम के 6:40 बजे वे काशी क्षेत्र भाजपा कार्यालय (गुलाब बाग सिगरा) पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद संसदीय क्षेत्र के तहत चंदौली जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे। इसमें शाम 7:20 बजे पड़ाव चौराहा, 7:35 बजे दुल्हीपुर, 7:45 बजे चदांसी हरिशंकरपुर, 7:55 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, 8:10 बजे अलीनगर तिराहा व 8:20 बजे पचफेड़वा में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। सांसद 8:30 बजे चंदौली कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे। साथ ही उनके साथ रात्रि भोजन भी करेंगे। रात को वे पटना-राजधानी से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed