फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   156 unemployed found a job

156 बेरोजगारों को मिली नौकरी

Thu, 01 Sep 2016 01:20 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 01 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर हरियाणा की एसएलवी सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों ने 544 बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया। जिसमें 156 अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड की नौकरी के लिए चुना गया और उनको तत्काल नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले के मद्देनजर सुबह से ही युवाओं की भीड़ रही। युवक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, अनुभव प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित हुए और अपना पंजीयन कराया। इसके बाद कंपनी के सहायक रिक्रूटमेंट इंस्पेक्टर राम नरेश राय ने बेरोजगार अभ्यर्थियों की दक्षता का साक्षात्कार में मूल्यांकन किया। इस दौरान सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार भी मौजूद रहे। रोजगार मेले में कुल 544 बेरोजगार युवकों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें 156 युवाओं का चयन हुआ। जिन्हें कंपनी के अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया।  इसे लेकर कार्यालय परिसर मे बेरोजगार अभ्यर्थियों में भारी गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed