{"_id":"5cfab78abdec2206ff5a7cfe","slug":"15599348518-chandauli-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक कटौती मुक्त हो जाएगा औद्योगिक क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून तक कटौती मुक्त हो जाएगा औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। बिजली की समस्या से जूझ रहे रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया अब जून से बिजली कटौती मुक्त हो जाएगा। यहां तीन सब स्टेशनों से 33 हजार केवी की लाइट निर्बाध गति से मिलेगी। जिससे वहां के उद्यम और डद्यमियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे वहां के उद्यमियों में खुशी है। अभी तक सिर्फ एक सब स्टेशन से आपूर्ति होती थी। इससे बिजली कटौती की दिक्कत होती थी और उद्यम और उत्पादन काफी प्रभावित होता था जिससे उद्यमियों को काफी नुकसान होता था।
रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में फेज वन और फेज दो है। फेज वन में आपूर्ति पहले से ठीक थी लेकिन फेज दो में बिजली की काफी समस्या थी। इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में तकरीबन 175 छोटी-बड़ी इकाईयां स्थापित हैं। वहां एक सब स्टेशन था। इससे काफी दिक्कत होती थी। अब वहां अलीनगर सब स्टेशन के अलावा साहूपुरी और फेज वन में स्थापित 33 हजार केवी उपकेंद्र से भी आपूर्ति होगी। भूमिगत केबिल बिछाने का काम पूरा हो गया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन और दो के बीच पड़ने वाली रेल लाइन के बीच बिजली के तार को पार कराना है। इसके लिए भी रेलवे से अनुमति मिल चुकी है। 15 जून तक इसका भी काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी।
रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने बताया कि एक सबस्टेशन से बिजली पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाती थी। कटौती या फिर तकनीकी फाल्ट होने से कई दिनों तक कल-कारखाने बंद रखने पड़ते थे। इससे उद्यमियों का काफी नुकसान होता था। लेकिन अब तीन सब स्टेशनों से फेजवन को आपूर्ति होने लगेगी और जून के अंत तक इंडस्ट्रियल एरिया बिजली कटौती मुक्त हो जाएगा। अध्यक्ष का दावा है कि यह प्रदेश का पहला औद्योगिक क्षेत्र होगा जहां तीन सब स्टेशनों से बिजली निर्बाध रूप से मिलेगी और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उधर इस संबंध में विद्युत वितरण खंड पीडीडीयूनगर के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि दो केंद्रों से रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में आपूर्ति की जा रही है। तीसरे उपकें द्र से बिजली जोड़ने का कार्य 20 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। जिससे औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह कटौती मुक्त हो जाएगा।