{"_id":"5cf96606bdec220728422297","slug":"15598484485-chandauli-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़गावां के माज खान ने नीट पास कर बजाया डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़गावां के माज खान ने नीट पास कर बजाया डंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस कहावत को चरितार्थ किया है क्षेत्र के बड़गावां गांव के छोटे से किसान अब्दुल कय्यूम खान के पुत्र माज खान ने। ईद पर्व पर उसकी सफलता ने पर्व की खुशी में चार चांद लगा दिए। माज ने नीट परीक्षा में डंका बजाते हुए आल इंडिया जनरल रैंक में 2917 वां रैंक लाकर ना सिर्फ अपने माता-पिता का नाम बल्कि गांव व जिले का भी नाम रोशन किया है। गुरुवार को भी देर शाम तक माज के घर पहुंचकर लोग बधाई देते रहे।
माज के पिता किसान व माता नरगिस गृहणी हैं। बुधवार को ईद के मौके पर परिवार खुशियां मना रहा था। देर शाम परिवार के सदस्यों को पता चला कि माज ने नीट में सफलता प्राप्त कर ली है तो सभी खुशी से उछल पड़े। माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य माज को बधाई देने लगे। माज के माता-पिता ने कहा कि वह बचपन से ही पढ़ाई में कुशाग्र बुद्धि का था। छोटी उम्र से ही उसमें डॉक्टर बनने की तीव्र इच्छा थी। तीन भाइयों में बीच के माज की प्राथमिक शिक्षा दी बनारस पब्लिक स्कूल अताय, शहाबगंज में हुई। इसके उसने बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल राजघाट वाराणसी से वर्ष 2016 में 88 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा पास की। इसके बाद महर्षि अरविंद शिक्षण संस्थान कमती कलां चंदौली से वर्ष 2018 में 88.2 प्रतिशत अंकों से इंटरमीडिएट पास किया। माज की सफलता से क्षेत्र के अन्य तैयारी करने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ेगा।