{"_id":"5cf965ffbdec22074c26429d","slug":"15598484416-chandauli-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से फीटर रूम में लगी आग हद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से फीटर रूम में लगी आग हद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के फीटर रूम में गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। प्रयास के बाद कर्मियों ने आग बुझाई।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित फीटर रूम से प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर बिजली आपूर्ति होती है। रात साढ़े नौ बजे फीटर रूम के केबल में आग लग गई। रूम में आग और धुआं से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कर्मचारी शोर मचाते हुए भागे। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन फायर इंस्टिग्युसर न होने पर बालू फेंक कर आग बुझाई। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। समय से आग बुझ गई अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। इस संबंध में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग की सूचना मिली थी कर्मियों की तत्परता से आग बुझ गई। कोई नुकसान नहीं हुआ।
पीडीडीयू नगर। रेलवे को आपूर्ति होने वाले लाइन में तकनीकी खराबी आने की वजह से गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे से रात दस बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सेवाओं पर असर पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति न होने से लोग बेहाल हो गए। गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर शाम साढ़े छह बजे अचानक बिजली आपूर्ति गुल हो गई। जेनरेटर की सहायता से स्टेशन की कुछ लाइट जलती रही लेकिन कार्यालयों में लगे, वेटिंग हाल में लगे एसी बंद हो गई। इससे गर्मी में यात्री बेहाल हो गए। उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय की बिजली गुल होने से एसी कार्यालय में बैठकर अधिकारी हाथ का पंखा झलकर गाड़ियों का संचालन करते रहे। यही हाल आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का रहा। बिजली गुल होने और अंधेरा छाने पर एसएससी सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारी कार्यालय से बाहर टहलते रहे। रात साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।