{"_id":"5cf8165ebdec22074e0145fa","slug":"155976252119-chandauli-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थानों पर तीन शिफ्ट में पहरा देंगी महिला पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थानों पर तीन शिफ्ट में पहरा देंगी महिला पुलिस कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। आमतौर पर थानों और कोतवाली में पहरा (संतरी) ड्यूटी पर शस्त्र के साथ पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती होती थी। लेकिन अब थाने और कोतवाली में इनकी भी ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार के फरमान के बाद महिला पुलिस कर्मियों को शस्त्र के साथ थानों पर तैनाती भी की जा चुकी है। तीन शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
जनपद में सभी 16 थानों और कोतवाली में पुरुषों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है। जिले के सभी थानों में पर्याप्त संख्या में महिला कांस्टेबल नियुक्त हैं। महिला अपराधों या किसी ड्यूटी के दौरान ही उन्हें तैनात किया जाता था। सामान्य स्थिति में थानों में उनके लिए कोई विशेष कार्य नहीं होता। ऐसे में शासन ने महिला कांस्टेबल को पहरे पर तैनात करने का निर्देश दिया है। फरमान मिलने के बाद इस पर अमल भी शुरु हो गया है। सदर व मुगलसराय कोतवाली में पहरे पर महिला कांस्टेबल पहरे पर तैनात कर दी गई हैं। शेष थानों पर भी शीघ्र तैनात होंगी। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया शासन के निर्देश पर सभी थानों में महिला कांस्टेबल की पहरे पर तैनाती की योजना बनाई गई है। सदर व मुगलसराय कोतवाली में अमल शुरु हो गया है। शेष थानों पर जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।