{"_id":"5cf6be4ebdec22071f56d78a","slug":"155967444110-chandauli-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर सोमवार की रात 10 बजे करीब ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर होने से बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वह अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। धानापुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं गांव निवासी रामअवध यादव के दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र अरविंद (32) की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। वह पालीटेक्निक कॉलेज में संविदा पर कार्य करता था। उसके छोटे भाई शनि की शादी 10 जून को तय की गई थी। अरविंद छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने के लिये सोमवार की सुबह घर से निकला था। अंतिम कार्ड ताराजीवनपुर अपने बुआ और फूफा के घर देकर घर लौट रहा था। ग्रामीणों के अनुसार ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश के दौरान उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में तेज आवाज के साथ टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखी थी जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। बाइक के ट्रक से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। वे घायल युवक को सीएचसी ले गए। यहां युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया।
मातम में बदला शादी का मौहाल
मृतक के छोटे भाई की शादी गाजीपुर जनपद के लोनपुर गांव में होनी थी । 10 जून को बारात जाने की तैयारी चल रही थी। परिवार के सारे लोग शादी की तैयारी में खुशी- खुशी जुटे थे। बड़े भाई अरविंद की मौत से शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई है। मृतक की पत्नी नीरजा देवी, पुत्री काव्या और कृतिका का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
घंटों बाद भी नही पहुंची एंबुलेंस
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया लेकिन 45 मिनट इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नही पहुंची थी। लोगों का कहना था कि एंबुलेंस के तत्काल पहुंचने से शायद युवक की जान बच गई होती। एंबुलेंस के समय से न पहुंचने से लोगों में आक्रोश दिखा।