फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नो एंट्री के चलते लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम

नो एंट्री के चलते लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम

Tue, 04 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
नो एंट्री के चलते लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम
चहनिया। क्षेत्र के बलुआ पक्का पुल तथा सैदपुर पक्के पुल पर सुबह छह से रात के नौ बजे तक लगने वाली नो एंट्री जाम का कारण बन रही है। सोमवार को रात के नौ बजे तक बलुआ पक्का पुल से पपौरा व मोहरगंज से सैदपुर घाट तक ट्रकों की 20 किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। इससे अन्य वाहन सवारों के साथ क्षेत्रीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र निवारण व दोनों पुलों से ट्रकों का आवागमन बंद नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि नो इंट्री लगने के बाद भी ट्रकों के चालक नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। वे ट्रकों को सड़क के किनारे खड़ा कर दे रहे हैं जिससे भयंकर जाम लग जा रहा है। एकल रोड होने के कारण आधी सड़क पर ट्रकों का कब्जा हो जा रहा है। इसके बाद सड़क पर बची थोड़ी सी जगह में आवागमन हो पा रहा है। ऐसे में किसी भी वाहन के ओवरटेक करने का प्रयास करते ही जाम लग जा रहा है। इसके बाद तो जाम छुड़ाना मुश्किल हो जा रहा है। यह स्थिति रात के नौ बजे तक नो इंट्री हटने तक लगी रहती है। सोमवार को जाम के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे। उमस भरी गर्मी में जाम में फंसकर लोग बिलबिला उठे। जाम छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों के न पहुंचने से लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed