फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सामूहिक विवाह में 12 जोड़े ने थामा एक दूसरे का हाथ

सामूहिक विवाह में 12 जोड़े ने थामा एक दूसरे का हाथ

Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में 12 जोड़े ने थामा एक दूसरे का हाथ
दुलहीपुर। पुरैनी गांव स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में रविवार को समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में 12 जोड़े ने एक दूसरे का हाथ थामा। सभी जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ पंडितों ने वेदमंत्रों द्वारा कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार, सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह पुण्य का कार्य है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे सामूहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि समाज को जोड़ना बहुत बड़ा पुनीत कार्य है। संस्था के संरक्षक सतीश जिंदल ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनकी मंगलमय भविष्य की कामना की। अध्यक्षता कर रहे नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्य ईश्वरीय देन से ही संभव हो सकते हैं। समाज के पिछड़े व गरीब घरों की बेटियों की शादी करने से उनका जीवन सार्थक बन जाता है। इस मौके पर विष्णुकांत अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह, बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह, राणाप्रताप सिंह, साधना अग्रवाल, दयाराम पटेल, विनय वर्मा, राजेश पटेल, राजेश तिवारी, अमित शर्मा, जयकुमार गुप्ता, विनायक उपाध्याय उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विष्णु पटेल व संचालन आशाराम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed