फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मांगों के समर्थन में एससीएसटी रेल इंप्लाईज एसोसिएशन ने दिया धरना

मांगों के समर्थन में एससीएसटी रेल इंप्लाईज एसोसिएशन ने दिया धरना

Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में एससीएसटी रेल इंप्लाईज एसोसिएशन ने दिया धरना

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारत सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से सरकारी विभागों में सीधी भर्ती और पदोन्नति के रिक्त पदों को भरने के लिए 13 प्वाइंट रोस्टर की व्यवस्था किए जाने के विरोध में आल इंडिया एससी एसटी रेल इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनरतले रेलकर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी विजय कुमार को सौंपा। इसी तरह प्लांटडिपो कारखाना के कर्मियों ने जुलूस निकाला और बाद में सीनियर डीपीओ को ज्ञापन सौंपा।

डीआरएम आफिस परिसर में आयोजित धरने में 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली के विरोध में नारेबाजी की। इस व्यवस्था को दलितों के साथ अत्याचार बताया। मंडल सचिव महेंद्र प्रताप ने कहा कि कार्मिक विभाग ने कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सरकारी नौकरियाें में दस प्रतिशत आरक्षण लागू करने के बाद कार्मिक विभाग ने रेलवे में चल रहे 14 बिंदू एल टाईप रोस्टर प्रणाली को समाप्त कर 13 प्वाइंट रोस्टर लागू कर दी है। प्रदर्शन और सभा के बाद में तेरह प्वाइंट रोस्टर को समाप्त करने, न्याय और प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू करने, कानून बनाकर सभी आरक्षण व्यवस्था को संविधान की नौंवीं सूची से जोड़ने, एनपीएस को बंद कर पुरनी पेंशन स्कीम लागू करने सहित 13 सूत्री मांग पत्र वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी विजय कुमार सौंपा। धरना प्रदर्शन और पत्रक सौंपने में मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार, जयप्रकाश, निरंजन, हैंब्रिज, अशोक कुमार, एके गौतम, विनोद कुमार, लालजी रहे। इसी तरह प्लांटडिपो कारखाना परिसर से एसोसिएशन के बैनरतले रेलकर्मियों ने जुलूस निकाला और 13 प्वाइंट रोस्टर का विरोध किया। नगर भ्रमण के बाद रेलकर्मियों ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीनियर डीपीओ को सौंपा। जुलूस और धरना प्रदर्शन में अनिल कुमार, जयप्रकाश, नरायन, शंकर राम, कुदू उरांव, राजेन्द्र प्रसाद, रोहित तिर्की, गनेश पासवान, संजय कुमार, अमित कुमार, चंचल, राकेश कुमार, केपी सिंह, डोमन कंडोलना, कौशल कुमार, प्रमोद कुमार सोनी, संजय कन्नौजिया, भैरवलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed