{"_id":"5c27c8d1bdec2256f652076b","slug":"151546111185-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के जगह जगह सड़क मरम्मत की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के जगह जगह सड़क मरम्मत की हुई शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में सभासदों की मौजूदगी में अलग अलग स्थानों पर नाली और सड़क निर्माण की शुरूआत हुई। सभासदों की देख रेख में पूजन अर्चन के बाद कार्य की शुरूआत हुई। काली महाल में अवधेश त्रिपाठी की दुकान से बच्चा साव के मकान तक तीन सौ मीटर तक 11 लाख रुपये की लागत से जिगजैक इंटरलाकिंग बिछाई जाएगी। वहीं काली महाल सहजौर मार्ग पर 33 लाख की लागत से सड़क और नाली निर्माण की शुरूआत की गई।
काली महाल चौराहे पर सभासद जितेन्द्र गुप्ता की मौजूदगी में समाजसेवी शिव कुमार बरनवाल ने शनिवार को दोपहर में ईट की पूजा कर नाली निर्माण की शुरूआत की। जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग और नाली की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार के प्रयास से यहां जिगजैक इंटरलाकिंग बिछाया जा रहा है। इससे दलित बस्ती वाला इलाका पूरी तरह खूबसूरत हो जाएगा इस मौके पर जितेन्द्र मिश्रा, पप्पू गुप्ता, विककी गुप्ता, विपिन चौबे, शारदा बरनवाल, बबलू बरनवाल, प्रकाश गुप्ता, अनूप बरनवाल, मनोज चौरसिया उपस्थित रहे। इसी तरह कालीमहाल सहजौर रोड से हुरवा बाबा मंदिर, बाइलोसन पंप, विरेंद्र व भोला साव के मकान तक कुल 33 लाख रुपए की लागत से सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास वार्ड नंबर 15 के सभासद नायाब अहमद रिंकू व वार्ड नंबर 07 के सभासद विनय यादव डब्बू नेसंयुक्त रूप से की। इस दौरान बैंडबाजा के साथ मिठाईयां बाटी गई। इस मौके पर सभासद बृजेश गुप्ता , राजेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, पूर्व सभासद रामजी गुप्ता उपस्थित रहे।