फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   युवा मतदाता देश के लोकतंत्र की हैं मजबूत कड़ी

युवा मतदाता देश के लोकतंत्र की हैं मजबूत कड़ी

Fri, 14 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
युवा मतदाता देश के लोकतंत्र की हैं मजबूत कड़ी

विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के युवा मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि युवा मतदाता देश के लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं। उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक मतदान से देश की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है। विशिष्ट अतिथि डा. विनोद राय व राकेश यादव ने कहा कि देश की सामाजिक और राजनीतिक भूमिका तय करने में भावी मतदाताओं की बड़ी भूमिका होती है। अंत में रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रतिभागी निशांत पांडेय, तनु पांडेय, सर्वेश सिंह, विपिन पाठक, अनुज चौधरी, आकांक्षा यादव, दिवाकर नाथ, आकाश चौरसिया, धीरज, राहुल, हरिदयाल आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. एसके लाल, जिला बचत अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव, आरबी यादव, त्रिभुवन सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed