फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अब स्टेशन के बाहर बेतरतीब ढंग से नहीं खड़े होंगे वाहन

अब स्टेशन के बाहर बेतरतीब ढंग से नहीं खड़े होंगे वाहन

Tue, 04 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
अब स्टेशन के बाहर बेतरतीब ढंग से नहीं खड़े होंगे वाहन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन केे सर्कुलेटिंग एरिया में अब बेतरतीब वाहन नहीं दिखेंगे। मंगलवार को नये पार्किंग स्थल पर वाहन स्टैंड को स्थानांतरित किया गया। कुल 3147 वर्ग मीटर में बने पार्किंग स्थल को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें एक तरफ साइकिल /बाइक स्टैंड, बगल में कार पार्किंग और थ्री व्हीलर पार्किंग होगी। इससे स्टेशन का सामने का भाग खाली दिखेगा।

रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की बड़ी समस्या थी। इससे यात्रियों को परेशानी होती है वहीं स्टेशन परिसर में भी खराब दिख रहा था। इस समस्या से निजात पाने के लिए स्टेशन के बायीं तरफ स्टैंड बनाया गया है। पिछले कई दिनों से नये स्टैंड पर वाहन पार्किंग की तैयारी की गई थी। डीआरएम के निर्देश पर स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला की देख रेख में अधिकारियों की टीम ने पार्किंग स्थल पर वाहनों के लिए स्थल का चिह्नित किया। इस दौरान बताया गया कि 728 वर्ग मीटर साइकिल और बाइक स्टैंड के लिए, 1088 वर्ग मीटर थ्री व्हीलर के लिए और 1331 मीटर कार पार्किंग के लिए निर्धारित होगा। यही नहीं इसका निकास डीआरएम आफिस वाले मार्ग पर होगा। इससे स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया साफ दिखेगा। चिन्हांकन के दौरान डिप्टी एसएस एसपी शर्मा, आईओडब्लू घनश्याम दुबे, सीएसजी अशोक अनिल,चमन पांडेय, आरपीएफ के एसआई देवेन्द्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed