फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली की हुई शुरूआत

जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली की हुई शुरूआत

Fri, 30 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली की हुई शुरूआत

विज्ञापन
सैयदराजा। उत्तर प्रदेश भारत स्काउटस गाइड जिला संघ की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली की शुरूआत नेशनल इंटर कॉलेज में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार राय ने स्काउट ध्वज फहरा कर और सफेद कपोत व गुब्बारा आसमान में छोड़ कर उद्घाटन किया। इस दौरान स्काउट गाइड ने आकर्षक मार्च पास्ट सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित लोगों का मन मोहा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन में आगे बढ़ने की सीख देता है। स्काउटों को देश प्रेम, सहयोग, सद्भावना की सीख मिलती है। कहा उद्घाटन के बाद सबसे पहले स्कूल के बच्चों ने बैंडबाजा के बीच आकर्षक मार्च पास्ट किया। नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर के छात्रों ने युद्ध के मैदान में ब्लैक कैट कमांडो की भूमिका का प्रदर्शन किया। पहले दिन विभिन्न स्काउट प्रतियोगिताएं हुई। नेशनल इंटर कॉलेज की गाइड ने भक्ति गीत प्रस्तुत की। इसी तरह बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने कत्थक नृत्य से मन मोहा।समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंन्द्र सिंह, डॉ. श्रीकृष्ण लाल, डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. जयप्रकाश पांडेय, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, ऋषि नारायण राय, रामकृपाल त्रिपाठी, सहायक प्रादेशिक आयुक्त प्रदीप गुप्ता, मंगला सिंह, रामाशंकर राय, देवेंद्र कुमार जालान, सत्यमूर्ति ओझा, स्काउट्स गाइड्स जिलड संगठन आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह, स्काउट गाइड शिक्षक रजनीश राय,अंजू कुमारी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने और संचालन संचालन सतीश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed