{"_id":"5bfee7e0bdec22418130ad6e","slug":"151543432160-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निदान करने में सरकार फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निदान करने में सरकार फेल
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की खेती व गृहस्थी चौपट करने पर तुली है। जनपद में बोआई के समय सहकारी समितियों से डीएपी गायब है। अधिकांश बीज केंद्रों पर ताला लटक रहे हैं। जहां खुले भी हैं वहां से बीज नहीं हैं। उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन किसानों की समस्याओं का निदान नहीं कर पा रहा है। किसानों को जरूरत की चीजें समय पर उपलब्ध नहीं हैं। कहा कि राजकीय बीज भंडार सकलडीहा इटवां, कृषि रक्षा इकाई सकलडीहा व कई सहकारी समितियों पर किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। किसान बीज, खाद आदि के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सपा चुप नहीं बैठेगी। किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर से संघर्ष किया जाएगा। कहा कि एक दिसम्बर को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। जरूरी हुआ तो सहकारी समितियों, राजकीय बीज भंडारों व पीसीएफ केंद्रों पर तालाबंदी व धरना प्रदर्शन किया जाएगा।