{"_id":"5bbbaf65867a5528534e9971","slug":"151539026789-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम तेल देने पर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम तेल देने पर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने किया हंगामा
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर क्रॉसिंग स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार को कम तेल देने पर ग्राहकों ने हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे बाट-माप विभाग के अधिकारी और नायब तहसीलदार ने जांच की।
सोमवार को फगुइयाँ निवासी चंद्रमोहन ने गैलन में छह सौ रुपये का डीजल भरवाया। तेल कम होने का संदेह होने पर उन्होंने पम्पकर्मी से तेल नापने को कहा। पंपकर्मी ने दोबारा तेल नापने से इंकार कर दिया और इसी बात पर बहस और नोकझोंक हो गई। ग्राहक का आरोप है कि उसने जब मोबाइल पर पंप संचालक से बात की तो वह उसे ही उल्टा-सीधा कहने लगे। धीरे-धीरे वहां ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। ग्राहकों के दबाव देने पर तेल नापा गया तो कम पाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाल संतोष राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। घंटों बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने जांच की। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि केवल औपचारिकता करके चले गये। संतोष कुमार, राधेश्याम सिंह, रमेश कुमार व संतोष पांडेय ने आरोप लगाय कि इस पंप पर मिलावट व कम तेल देने की शिकायत हमेशा से रही है। बाटमाप अधिकारी सुुदेश कुमार का कहना है कि मौके पर विभागीय अधिकारी को भेजा गया था जिसमें ग्राहकों ने तेल कम होने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराई जा रही है। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।