{"_id":"5b007d1f4f1c1bd8408b6a9b","slug":"151526758687-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने जाम में फंसे रहे डीएम और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के सामने जाम में फंसे रहे डीएम और एसपी
Updated Sun, 20 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात रामपुर पुलिस चौकी के समीप ट्रैक्टर और ट्रक का गुल्ला टूटने से सैयदराजा से लेकर जमानिया तक करीब 25 किमी तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। शनिवार को धीना में समाधान दिवस से लौटते समय डीएम और एसपी को भी जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। अधिकारियों के साथ मौजूद सिपाहियों ने काफी मशक्कत के बाद उनके वाहनों को जाम से निकलवाया इसके बाद रवाना हुए। जाम के चलते भीषण गर्मी में वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को काफी परेशानी हुई। जाम शुक्रवार की रात करीब आठ बजे से लगा और शनिवार की देर शाम तक लगा रहा। पुलिस उसे हटाने के लिए मशक्कत करती रही।
बिहार के कर्मनाशा से शुक्रवार की शाम बालू लेकर एक ट्रक सैदपुर की ओर जा रहा था। लेकिन रामपुर पुलिस चौकी के पास अचानक ट्रक का गुल्ला टूट गया। तभी बगल से गुजर रहे एक ट्रैकटर का भी गुल्ला खराब ट्रक के बगल में टूट गया। जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इससे शनिवार को भी सैयदराजा से जमानिया तक 25 किमी लंबा जाम लगा रहा। वहीं धीना की तरफ से लौट रहे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा। अधिकारियों के वाहनों का काफिला रामपुर चौकी के पास जाम लगने के कारण ठहर गया। साथ में चल रहे हमराहियों ने कड़ी धूप में काफी मशक्कत के बाद जाम से अधिकारियों के वाहनों को निकाला और अपने गंतब्य के लिए रवाना हुए।