फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शार्ट सर्किट की चिंगारी से छह बीघा गेहूं की फसल राख

शार्ट सर्किट की चिंगारी से छह बीघा गेहूं की फसल राख

Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट की चिंगारी से छह बीघा गेहूं की फसल राख
बबुरी। क्षेत्र के धनेजा और पनपुरा गांव के बीच के सिवान में शनिवार को दोपहर में खेतों के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों से निकली चिंगारी गेहूं के खेतों में गिर गई और इससे छह बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास के बाद किसी तरह आग बुझाई गई। इससे आस-पास के अन्य खेत आग की चपेट में आने से बच गए। क्षेत्र के धनेजा और पनपुरा गांव के बीच सिवान में खेतों के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है। शनिवार को दोपहर में दो बजे हवा के झोंके से तार आपस में चिपक गए और उनसे निकली चिंगारी खेतों पर गिरी और आग लग गई। फसल जलती देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया और आग बुझाने दौड़ पड़े। किसानों ने प्रयास कर किसी तरह आग बुझाई। हालांकि इस घटना में रमाशंकर मौर्य की दो बीघा के साथ रामकुमार पांडेय, घनश्याम गुप्ता, बलिराम, नंदलाल मौर्य, हरवंश मौर्य का छह बीघा गेहूं जल गया। इस बर्बादी से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि छह वर्ष पहले भी इसी जगह आग लगी थी और दस बीघा गेहूं जल गया था। लोगों की मांग पर जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू हुआ लेकिन एक दो पोल का तार बदल कर बाकी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed