{"_id":"5a53cad04f1c1b4a018b6705","slug":"151515440848-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ कार्यालय का पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ कार्यालय का पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । लाल बहादुर शास्त्री छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में पूर्व सांसद ने छात्रसंघ पदाधिकारियों से बेहतर राजनीति करने के साथ करियर पर भी ध्यान देने की बात कही। कहा कि छात्र हितों में कार्य करने से व्यक्ति आगे बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि राजनीति की नर्सरी के रूप में छात्रसंघ को जाना जाता है और यहां छात्र हित में किये गये कार्यों से ही पहचान बनती है। कहा कि समाजवादी पार्टी में कई बड़े नेता छात्र राजनीति की देन हैं। जिन्होंने भी छात्रों के हित के लिए संघर्ष किया एक समय बाद मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ पढ़ाई पर ध्यान देना भी बहुत आवश्यक है। कहा कि जब विभिन्न विषयों की जानकारी होगी तभी अच्छा कार्य कर सकेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि जो छात्र राजनीति में भी आना चाहते है उनके लिए भी पढ़ाई काफी आवश्यक है क्योंकि शिक्षा से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर नफीस अहमद, सुदामा यादव, चंद्रशेखर यादव, कपिल यादव, आलोक यादव, सत्येन्द्र यादव, महेन्द्र यादव सहित अध्यापक व छात्रसंघ पदाधिकारी मौजूद रहे।