{"_id":"5a52766b4f1c1b35198b5649","slug":"151515353707-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का गेट बंद मिलने पर प्रधानाध्यापिका नपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का गेट बंद मिलने पर प्रधानाध्यापिका नपी
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। चुनाव आयोग के निर्देश पर बीते एक जनवरी से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। रविवार को एसडीएम के निरीक्षण के दौरान बीएलओ विद्यालय के बाहर कार्य कर रहे थे और विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला। एसडीएम के निर्देश पर बीईओ ने प्रधानाध्यापिका को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया।
सकलडीहा विधान सभा में 357 बूथ और सैयदराजा विधान सभा में 202 बूथ बनाये गये है। एक जनवरी से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्य के लिये 46 सुपरवाइजर और 559 बीएलओ लगाये गये हैं। रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का विशेष तिथि निर्धारित किया गया था। सुबह से ही बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। एसडीएम द्वारा बूथों के निरीक्षण में सकलडीहा की पूर्व कन्या विद्यालय का गेट बंद था और बीएलओ सड़क पर बैठकर कार्य कर रहे थे। जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम के निर्देश पर बीईओ केके सिंहे ने प्रधानाध्यापिका मुर्सरत जहां को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है। बीईओ केके सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।