{"_id":"5a469bd24f1c1bcd6d8b6d9c","slug":"151514576850-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश सरकार के कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में तीन हजार गरीबों और निराश्रितों को कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि गरीबों और निराश्रितों को लेकर प्रदेश सरकार काफी चिंतित है। इसी के तहत कंबल वितरण सहित अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बताया कि आगामी दो जनवरी को तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस के बाद तहसील परिसर में प्रशासन की ओर से गरीबों में कंबल वितरण कराया जाएगा। जो पात्र व्यक्ति छूट गए हों वह अपने-अपने ग्राम प्रधान और लेखपाल से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कहा कि अवैध रूप से कब्जा की गयी जमीनों की टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। इसके लिए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि प्रशासन द्वारा कब्जा धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर विधायक साधना सिंह, एसपी संतोष सिंह, अपर जिलाधिकारी बच्चा लाल, विजय शंकर दूबे, उपजिलाधिकारी विकास सिंह, दिप्ति देव, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार द्विवेदी, अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे।