{"_id":"59a07d744f1c1b5a768b45b4","slug":"151503690100-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में ग्रामीणों ने स्वयं अपने हाथों से की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में ग्रामीणों ने स्वयं अपने हाथों से की साफ सफाई
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के कंजेहरा गांव में काफी समय से सफाई नहीं हुई थी चारो ओर गंदगी थी शिकायत के बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था । शुक्रवार को गांव के लोगों ने साफ सफाई की।
बरहनी विकास खंड के कंजेहरा गांव में महीनों से सफाईकर्मियों के न आने से गांव की नालियां जाम हो गई थीं और जगह जगह बड़ी बड़ी घास उग गई है । इसकी साफ सफाई के लिए लोगों ने कई बार गुहार लगाई लेकिन मामला जस का तस बना रहा । गुरुवार को सफाई का रोस्टर होने के बाद भी साफ सफाई न होने पर गाँव के लोगों ने अपने हाथों से सफाई करने का निश्चय किया और गांव में सफाई की। चार घंटे चले सफाई के बाद लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। यह तय किया गया कि सप्ताह में एक दिन गांव में साफ-सफाई के लिए समय देते रहेंगें। इस मौके पर रणजीत यादव, केशनाथ यादव, नरसिंग राय , राम प्रवेश यादव ,नखड़ू राय, बघेल यादव, नंदलाल यादव, यशवंत राय, खुशहाल यादव, राधे जायसवाल आदि लोग उपस्थिति रहे।