{"_id":"68c5d0680ebc89abd00d04cd","slug":"151-women-of-gayatri-parivar-took-out-kalash-yatra-chandauli-news-c-189-1-svns1012-136402-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गायत्री परिवार की 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गायत्री परिवार की 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन एवं गायत्री परिवार की ओर से नगर के लाठ नंबर दो डॉ. मृत्युंजय जी के कैंपस में गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत पुराण कथा की शुरुआत शनिवार को हुई।
पहले दिन गायत्री परिवार की 151 महिलाओं ने सिर पर कलश रखा और पूरे नगर में भ्रमण किया। नगर भ्रमण के बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां कलशों को स्थापित किया गया। यहां 15 सितंबर से सुबह गायत्री महायज्ञ और शाम पांच बजे से श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा भी होगी।
जायसवाल स्कूल रोड पर गायत्री महायज्ञ और श्रीमद्भावगत महापुराण कथा की तैयारियां लंबे समय से चल रही थी। शनिवार की सुबह नौ बजे भक्त लाठ नंबर दो स्थित डॉ. मृत्युंजय के बाड़ा में एकत्र हुए। यहां पीत वस्त्रधारी 151 महिलाओं ने सिर पर कलश रखा।
विज्ञापन
इसके बाद गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गल्ला मंडी, काली मंदिर, सपा कार्यालय, जीटी रोड होते हुए सब्जी मंडी से वापस कथा स्थल पर पहुंची। यहां कलश को स्थापित किया गया। इसके पूर्व मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने कलश पूजा की, वहीं मां गायत्री की पूजा की और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां 15 से 21 सितंबर तक सुबह आठ बजे से देव पूजन और गायत्री महायज्ञ होगा। आयोजक डॉ. मृत्युंजय ने बताया कि 19 सितंबर की दोपहर दो बजे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयाेजित होगा। इस मौके पर योगाचार्य राजेश योगी, प्रदीप, रंजन जायसवाल, जय प्रकाश, ओमप्रकाश जायसवाल, विनय जायसवाल, डीके आदि उपस्थित रहे।