{"_id":"5ebd74de8ebc3e90393c0e17","slug":"15-laborers-special-trains-passed-through-pddu-railway-station-chandauli-news-vns524919927","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू रेलवे स्टेशन से गुजरीं 15 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन से गुजरीं 15 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। कोविड 19 की वजह से देश मे लागू लॉक डाउन के दौरान विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी स्थानीय रेलवे स्टेशन से 15 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से हजारों श्रमिक गृह राज्य में पहुंचे। लंबे इंतजार के बाद घर पहुंचने की आतुरता श्रमिकों की आंखों में झलकी। ट्रेनों के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। देश के विभिन्न जिलों में लॉकडाउन के दौरान फंसे श्रमिकों को गृह जनपद पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को दिल्ली, बंगलोर, कबकापुत्तर, अहमदाबाद, हरियाणा, मुंबई, आंध्रप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बिहार के दानापुर, पूर्णिया, कटिहार, बापूधाम, बरौनी, किशनगंज, गया सहित विभिन्न जिलों के लिए 15 ट्रेनें स्थानीय स्टेशन से गुजरी। ट्रेनों के पहुंचने पर स्थानीय स्टेशन पर किसी यात्री को उतरने नहीं दिया गया। ट्रेनों के पहुंच कर रुकते ही आरपीएफ, जीआरपी ने सुरक्षा घेरा बना लिया। ट्रेनों में सिर्फ पानी भरा गया और साफ सफाई की गई। चालक और गार्ड बदले गए। इसके पूर्व वाणिज्य विभाग के सहयोग से आईआरसीटीसी ने यात्रियों को पानी का बोतल और फूड्स पैकेट वितरित किए। स्टेशन पर ट्रेनों के इंजन के चालक रूम, गार्ड बोगी आदि को सैनिटाइज किया गया।
पीडीडीयू नगर। कोविड 19 संक्रमण के फैलाव के बीच लोको पायलट और गार्ड गंभीर परिस्थितियों में काम कर रहे है। ऐसे में मंडल के क्रू लॉबी में टच लेश सैनिटाइजर मशीन लगाया गया है। संक्रमण के फैलाव के कारण देश मे लॉक डाउन है। इस दौरान केवल मालगाड़ियों/पार्सल/स्पेशल सवारी गाड़ियों का परिचालन जारी है। इन ट्रेनों को रात दिन गतिमान कर लोको पायलट खाद्य सामग्री एवं वस्तुओं तथा श्रमिकों आदि को गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने आज मंडल के क्रू लॉबी में टचलेस सैनिटाइजर मशीन उपलब्ध करा दिया है। इससे अब लोको पायलट को हाथों को सैनिटाइज करने में और सहूलियत होगी। कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों में ही इन रेल कर्मचारियों को सेनेटाइजर, मॉस्क आदि उपलब्ध करा दिया गया था। इसकी आपूर्ति भी लगातार सुनिश्चित की जा रही है।