फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 candidates register Check Spending

15 प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर जांचे

Sun, 26 Feb 2017 02:02 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 26 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
15 candidates register Check Spending
मुख्यालय पर प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर को देखते कर्मचारी।
विधान सभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टरों की शनिवार को व्यय प्रेक्षक वीके नायक की देखरेख में जांच की गई। 44 प्रत्याशियों के सापेक्ष 15 प्रत्याशियों के अधिकृत अभिकर्ताओं ने लेखा रजिस्टर की जांच कराई। हालांकि किसी भी प्रत्याशी का रजिस्टर मानक के अनुरूप नहीं था। इससे व्यय प्रेक्षक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अभिकर्ताओं को पूरी तैयारी संग आनेे  को कहा।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक वीके नायक की देखरेख में प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय सदन गोपाल मिश्रा और अधिकारियों की टीम ने प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर की जांच की। इस दौरान रजिस्टर में कई खामियां मिलीं। किसी का बैंक रजिस्टर ठीक नहीं था तो किसी का दैनिक व्यय लेखे का रख-रखाव मानक के अनुरूप नहीं मिला। कई प्रत्याशियों ने बचत खाता प्रस्तुत किया, जबकि आयोग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चालू खाता खोलना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को बचत खातों को चालू खातों में परिवर्तित कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अभिकर्ताओं ने आयोग की ओर से निर्धारित सामग्रियों की दरों पर असहमति व्यक्त की गई। कहा कि जो दरें निर्धारित की गईं हैं वह बाजार दर से काफी अधिक हैं। व्यय प्रेक्षक ने बताया कि दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक के बाद ही सामग्रियों की दर तय की गई         थी इसमें सभी की लिखित सहमति भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यय लेखा का निरीक्षण कराने वालों में चकिया के भाजपा और बसपा, सैयदराजा में भाजपा, बसपा और एक निर्दल, मुगलसराय से भाजपा, बसपा, सपा, प्रमासपा, मौलिक अधिकार पार्टी, पीपीपी, भाकपा माले और सकलडीहा से भाजपा, सपा और बसपा के अभिकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed