फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कर्मचारियों के एक साथ तबादले पर मांगी रिपोर्ट

कर्मचारियों के एक साथ तबादले पर मांगी रिपोर्ट

Sun, 14 Apr 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के एक साथ तबादले पर मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव के दौरान पड़ाव स्थित गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान के सभी कर्मचारियों का एक साथ स्थानांतरण किए जाने के मामले को आयोग ने संज्ञान लिया है। इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई थी। आयोग ने चंदौली और वाराणसी के जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।
गन्ना की प्रजातियों पर शोध करने के लिए पड़ाव चौराहे के बगल में गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की गई थी। लेकिन इसे अब पंडित दीनदयाल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। संस्थान को स्थानांतरित करने के लिए विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छह अप्रैल को शासन स्तर से संस्थान में नियुक्त सभी कर्मचारियों का एक साथ मुरादाबाद के लिए तबादला कर दिया गया। इसको लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। बाबा विश्वनाथ जन कल्याण समिति समर बहादुर सिंह तथा वाराणसी के वीरेंद्र कुमार सिंह ने आचार संहिता का उल्लंघन व चुनाव प्रभावित करने का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग से पत्र भेजकर शिकायत की। निर्वाचन आयोग ने चंदौली और वाराणसी के जिला प्रशासन को पूरे प्रकरण की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


गन्ना संस्थान के कर्मचारियों को तबादला को लेकर पत्र मिला है। इसकी जांच कराने के बाद रिपोर्ट तैयार कराकर आयोग को भेजी जाएगी। हीरालाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed