फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विश्वकर्मा समाज ने मनाया पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि

विश्वकर्मा समाज ने मनाया पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि

Wed, 26 Dec 2018 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा समाज ने मनाया पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि

विज्ञापन
चंदौली। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ओर से मंगलवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में संगठन के जिला महासचिव नीरज विश्वकर्मा ने ज्ञानी जैल सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा पूर्व राष्ट्रपति विश्वकर्मा समाज के स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक थे। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया तथा जुल्म अत्याचार और अन्याय के खिलाफ सदैव संघर्ष करते रहे। वह पंजाब के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री तथा राष्ट्रपति के पद तक पहुंच कर देश के मेहनतकश कामगारों शिल्पकारों तथा दस्तकारों के स्वाभिमान और सम्मान को चार चांद लगाया। उन्होंने जन विरोधी डाक विधेयक का विरोध किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और पेंशन के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया। इसके पूर्व लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति के तैल चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान सुधीर विश्वकर्मा, दीनदयाल विश्वकर्मा, नितेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, कालिका विश्वकर्मा, भोला विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



चकिया। विश्वकर्मा महासभा की ओर से मंगलवार को मां काली मंदिर परिसर में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ा कर ही विकास किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज स्वयं के रोजगार से आर्थिक उन्नति के पथ पर अग्रसर है लेकिन सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत न होने के कारण राजनैतिक भागीदारी में पिछड़ा हुआ है। विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को राजनैतिक रूप से सफल होने के लिए समाज की एकजुटता जरूरी है। हर व्यक्ति को रोजगार के नये संसाधनों के साथ जुड़ना होगा। इस मौके पर नेहा विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, निलेश विश्वकर्मा, रानी विश्वकर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, अमित कुमार विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूनम सोनकर, डॉ. रामअधार जोसेफ, जिलाध्यक्ष डॉ. जीउत बंधन विश्वकर्मा, श्यामबिहारी विश्वकर्मा, रामकिशोर शर्मा बेहद, सुबाष विश्वकर्मा, दिलकश भारती, जगदीश विश्वकर्मा, विष्णु, राजेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, विजय बहादुर, जंगी प्रसाद, बीएन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण विश्वकर्मा, अनिता विश्वकर्मा, विमलेश विश्वकर्मा, अभिषेक बहेलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed