{"_id":"5c227cd6bdec2256ca01df3b","slug":"141545764054-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुल्तानीपुर के किसानों ने रोका रिंग रोड का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुल्तानीपुर के किसानों ने रोका रिंग रोड का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुलहीपुर। रिंग रोड निर्माण के विरोध में किसान मुखर हो रहे हैं। मवई कला के बाद मंगलवार को सुल्तानीपुर में किसानों ने काम रोकवा कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने भी किसानों के पक्ष में धरना दिया। चेताया कि उचित मुआवजा मिलने तक काम नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के विरोध को देखते हुए समझाने आए प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गये।
रिंग रोड का काम शुरू हो गया है। किसानों की भूमि की पैमाइश पहले हो चुकी है और किसानों को मुआवजा भी दिया गया है लेकिन किसान वाराणसी की तर्ज पर भूमि का बाजार रेट से चार गुना मुआवजा मांग रहे हैं। रिंग रोड की वजह से मुगलसराय तहसील के मवई, महादेवपुर, शकुराबाद, नईबस्ती, सुल्तानीपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो रहे हैं। एक वर्ष से किसान इसके लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांगों को दरकिनार करते हुए प्रशासन कई स्थानों पर भूमि को कब्जे में लेकर रोड का काम शुरू करा दिया है। जैसे जैसे काम आगे बढ़ रहा है किसानों का विरोध भी तेज होता जा रहा है। सोमवार को नियामताबाद ब्लाक अंतर्गत मवई कला गांव में किसानों ने रोड का विरोध करते हुए काम रोकवा दिया था। अधिकारियों से वार्ता के बाद काम शुरू हुआ। खेतों के समतलीकरण का काम मंगलवार को सुल्तानीपुर में पहुंचा। दोपहर 12 बजे जैसे ही मशीन सुल्तानीपुर के खेत में पहुंची, किसानों ने विरोध शुरू कर दिया और काम रोकवा दिया। सूचना पाकर मुगलसराय तहसीलदार लालता प्रसाद, नायब तहसीहलदार नीलम तिवारी, मुगलसराय कोतवाली पुलिस दल बल के साथ पहुंच गए और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। वहीं किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनरतले किसान सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका, जिला पंचायत सदस्य मुलायम यादव, किसान नेता केदार यादव आदि गांव के खेत में किसानों के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर पूर्व सांसद राम किशुन यादव भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेताया कि उचित मुआवजा का भुगतान होने तक काम नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के न मानने पर दोपहर तीन बजे तहसीलदार ने डीएम से वार्ता की और किसानों को डीएम से बात करने की बात कहते हुए काम रोकवा कर वापस हो गए। धरना प्रदर्शन में रूप नरायन, पनारू, दशरथ, जयप्रकाश, निरंजन, रामप्रसाद, इफरान, गुफरान सिद्दीकी, अशफाक, मुलायम सिंह यादव, फिरोज अहमद, एजाज अहमद, इंम्तियाज अहमद, नियाज अहमद रहे।