{"_id":"5bdb4f23bdec2269757891d0","slug":"141541099299-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और जागरुकता से रुकेगी सड़क दुर्घटनाएं: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और जागरुकता से रुकेगी सड़क दुर्घटनाएं: एसपी
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। स्थानीय पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता माह के उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एसपी संतोष सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालने करें। सेंट थामस कॉनवेंट विद्यालय के छात्रों ने गाजे बाजे के साथ नगर में यातायात जागरूकता रैली निकाली। वहीं पुलिस लाइन में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य होता है, इसे किसी भी प्रकार की लापरवाही करके खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए, प्रत्येक माता-पिता एंव अभिभावक द्वारा अपने बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की शिक्षा अवश्य देनी चाहिए। कहा कि बच्चे इस बात की शपथ लें की वो अपने अभिभावक, माता-पिता, भाई-बहन किसी को भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन तथा बिना शीट बेल्ट के चार पहिया वाहन नहीं चलानें देगें और उनसे यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेंगे। कहा कि हेलमेट एवं शीटबेल्ट चालान के डर से नहीं बल्कि अपनी स्वयं की सुरक्षा हेतु लगायें। इसके पश्चात सेंट थामस स्कूल के बच्चों ने नगर में यातायात जागरूकता रैली निकाला और लोगों में पर्ची का वितरण किया। इस अवसर यातायात प्रभारी राजकुमार सिंह, सेंट थामस स्कूल के प्रधानाचार्य जोसफ रिचर्ड, समाजसेवी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।