फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बाल श्रम रोकने को पुलिस कटिबद्ध: एसपी

बाल श्रम रोकने को पुलिस कटिबद्ध: एसपी

Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाल श्रम रोकने को पुलिस कटिबद्ध: एसपी

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा बाल श्रम, मानव व्यापार, बच्चों के अपहरण व बंधुआ श्रम अधिनियम व पाक्सो अधिनियम पर चर्चा की गई। इसका शुभारंभ एसपी संतोष कुमार सिंह ने किया। साथ ही पुलिस के लिए बाल संरक्षण रिसोर्स डायरेक्ट्री का विमोचन भी किया। एसपी ने कहा कि बाल श्रम रोकने के लिए पुलिस कटिबद्ध है।

इस दौरान एसपी ने कहा पुलिस बाल श्रम कानून का पालन कराने के प्रति कटिबद्ध हैं। बाल श्रम को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कानून बना रखें हैं। साथ ही सभी थानों पर बाल कल्याण अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो अपने क्षेत्र में बाल श्रम से जुड़ी शिकायतों पर नजर रखेंगे। कहा गरीब परिवार के बच्चे आर्थिक समस्याओं के कारण छोटी उम्र में ही होटल, ढाबों, चाय की दुकान व अन्य प्रतिष्ठानों में श्रम करने लगते हैं। हम सभी का दायित्व है कि ऐसा होने से रोके जाए। बाल श्रम एक अपराध है । यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो पुलिस उसके विरुद्ध कार्रवाई करे। जिला बंधुआ निगरानी समिति के सदस्य गनेश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि इन दिनों जनपद मानव तस्करी व बंधुआ मजदूरी का हब बन चुका है। इसे रोकने के लिए पुलिस व श्रम विभाग समेत जिम्मेदार विभागों को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। इस मौके पर सुरेश कुमार मौर्या, रमेश कुमार, खुशबू, जेआर कन्नौजिया, हिमांशु त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। संचालन खुशी उपासना ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed