{"_id":"5aff26fe4f1c1be5408b6523","slug":"141526671102-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बंद मिले 21 आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बंद मिले 21 आंगनबाड़ी केंद्र
Updated Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सकलडीहा विकास खंड में आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने संबंधी शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को ब्लाक के सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायतों की पुष्टि हुई और 21 केंद्र बंद मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके राय ने 42 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को शिकायत मिली थी कि सकलडीहा विकास खंड के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र प्राय: बंद रहते हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश जारी कर दिया। डीपीओ एसके राय के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने ब्लाक के 49 केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 21 केंद्र बंद पाए गए। टीम सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर पूर्वाह्न साढ़े दस बजे के बीच केंद्रों पर पहुंची। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने निरीक्षण की आख्या जिलाधिकारी को भेजी साथ ही बंद मिले केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीपीओ ने बताया कि जो केंद्र पहले के निरीक्षणों में भी बंद पाए गए हैं वहां की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। अन्य विकास खंडों में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण कराया जाएगा।