{"_id":"5ab696494f1c1b27088b6f77","slug":"141521915465-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष में 56 लाख परिवार को नि:शुल्क गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष में 56 लाख परिवार को नि:शुल्क गैस कनेक्शन
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जिले के प्रभारी मंत्री ने शनिवार को सरकार के कार्यकाल का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में देश के 56 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया गया। सैकड़ो गरीब परिवार के लडकियों का सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कराते हुए अनुदान दिया गया। 1000 किलो मीटर से अधिक की सड़को को गढ्ढा मुक्त किया गया। किसानों के लाखो टन धान की खरीद सरकारी दर पर की गई। इस प्रकार की सैकड़ो योजना भारत सरकार व प्रदेश की सरकार ने जनता के ल िए चलाई है।
जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कलेक्ट्रेट में सरकार के एक वर्ष पूूरा होने पर उपलब्धियों को गिना रहे थे। इसके साथ ही उन्होने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लिया। जिसमें कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल का पूरा विवरण लेले। इसका अध्ययन करें। इसके बाद जनता के बीच जाकर पूरे कार्यकाल के विषय में बताएं। इससे जहां एक तरफ जन सम्पर्क भी हो जाएगा और सरकार के प्रति लोगों के मन में उत्पन्न हो रहे नाराजगी को भी दूर किया जा सकता है। इस दौरान सत्यप्रकाश गुप्ता, अभिमन्यू सिंह, काशीनाथ सिंह, शिवराज, सूर्यमुनी तिवारी, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा व संचालन अनिल तिवारी ने किया।