{"_id":"5a9af2244f1c1bbd218b5f84","slug":"141520103972-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को हिंदू राज्य बनाने के लिए जनसंख्या कानून जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को हिंदू राज्य बनाने के लिए जनसंख्या कानून जरुरी
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। भारत बचाओ महारथ लेकर यात्रा पर निकले सुरेश चौह्वाण यात्रा के 14 वें दिन मुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने रथ का भव्य स्वागत किया। फुटियां स्थित हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के आवास पर भारत बचाओ महारथ का स्वागत किया गया । इस दौरान सुरेश चौह्वाण ने कहा कि भारत को शक्ति शाली व हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो तभी सफल हो पाएगा जब इसका पालन कड़ाई के साथ हो। उन्होंने यहां से पांच लाख जनता के हस्ताक्षर बनाकर भेजें। उन्होंने कहा कि यात्रा का समापन दिल्ली में होगा। उस दिन प्रधानमंत्री को दस लाख जनता का जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने का समर्थन में हस्ताक्षर युक्त समर्थन सौंपा जाएगा। इस इस दौरान उनके साथ इस महारथ यात्रा में उनकी पत्नी संगीता चौह्वाण, योगेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, आशीष नागवंशी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने किया।