{"_id":"5a7df5f24f1c1bca798b8b21","slug":"141518204402-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति धूस खास की बदहाली के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति धूस खास की बदहाली के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। साधन सहकारी समिति धूस खास के भवन की बदहाल स्थिति के विरोध में सभापति बलवंत कुमार मौर्य के नेतृत्व में किसानों ने समिति पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समिति की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चार दशक पूर्व साधन सहकारी समिति धूस खास का निर्माण कराया गया था। इससे क्षेत्र के कोरी ,धामीना ,बसनी, रेवसा, नसीरपुर पट्टन सहित 13 गांव के किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराया जाता है। यही नहीं यहां न्याय पंचायत के साथ ही परगना के नाम से धूस खास गांव को भी जाना जाता है, लेकिन साधन सहकारी समिति का मरम्मत तक नहीं कराया गया। जिससे यह खंडहर के रूप में तब्दील होता जा रहा है। गोदाम में पानी टपकने से खाद, बीज खराब होते हैं। वहीं दरवाजा, खिड़की टूट चुके हैं। इस मौके पर उपसभापति धीरेंद्र यादव ,दिलीप विश्वकर्मा, बंशीलाल मौर्य, सुनील यादव, रामजनम यादव ,अश्वनी मोर्य, इरशाद भाई, साजिद सिद्दीकी, देवराज यादव ,लालब्रत यादव आदि शामिल रहे।