फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   परीक्षा केंद्रों पर दुरुस्त की जा रहीं तैयारियां

परीक्षा केंद्रों पर दुरुस्त की जा रहीं तैयारियां

Wed, 31 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर दुरुस्त की जा रहीं तैयारियां
चंदौली। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा महकमें ने कमर कस ली है। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है। केंद्रों के भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी पर्यवेक्षकों को सौंपी गई है। डीआईओएस कार्यालय का दावा है कि दो केंद्रों पर सीसी टीवी और एक केंद्र पर फर्नीचर की संख्या कम होने की शिकायत को छोड़ दें तो बाकी केंद्रों पर तैयारियां पूरी हैं। छह फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 94 हजार 646 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

आगामी फरवरी माह से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं के कुल 51 हजार 550 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इसमें 30 हजार 604 छात्र और 20 हजार 800 छात्राएं शामिल हैं। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 146 है। वहीं इंटरमीडिएट के कुल 43 हजार 96 परीक्षार्थियों में 25 हजार 532 छात्र और 17 हजार 45 छात्राएं शामिल हैं। बारहवीं के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 519 है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। दो केंद्रों पर सीसी टीवीं कैमरे मानक के हिसाब से कम लगाए गए थे वहीं एक केंद्र पर फर्नीचर की समस्या थी। इन कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही केंद्रों के भौतिक सत्यापन के लिए पर्यवेक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed