{"_id":"5a43f4214f1c1bcd6d8b6874","slug":"141514402849-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे आका का फरमान बड़ा प्यारा है...जैनुल आबद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे आका का फरमान बड़ा प्यारा है...जैनुल आबद्दीन
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। गुलामाने मुस्तफा कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के मढ़िया में आल इंडिया नातिया मुशायरा का प्रोग्राम का आयोजन किया गया। मुशायरे का आगाज हाफिज फ़िरोज अहमद ने कुरान की तिलावत से शुरू किया। इसके पश्चात मुमताज टांडवी ने आगे के कार्यक्रमों के संचालन की बागडोर संभाली। श्रोताओं ने पूरी रात मुशायरे का लुत्फ उठाया। मुशायरा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।
मुमताल टांडवी ने अपने खूबसूरत नातिया कलाम नाना बुलन्द हैं नवासा बुलन्द हैं घर तो घर सारा कुनबा बुलन्द हैं से महफ़िल में जान भर दिया। दूसरे शायर के रूप में जैनुल आबद्दीन ने अपने कलाम मेरे आका का फरमान बड़ा प्यारा है से महफ़िल में चार चांद लगा दिया। तीसरे शायर अशरफ जमाली अपने कलाम मौसम है सुहाना ये कौन आ गया ये कौन आ गया की प्रस्तुति से श्रोताओं को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। माले गांव मुंबई से आए अब्दुल वाहिद अंसारी ने अपने कलाम से महफ़िल में बैठे जायरीन को जिंदादिली होने का जज्बा पेश किया। प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए वसीम रामपुरी, इस्लाम गाजीपुरी, तहजीब रजा, अबरार मिर्जापुरी, नूर चंदौलीवी, आजम इकबाल, कैफ बनारसी, फ़ैज बनारसी, जैनुल आबद्दीन मढ़िया आदि ने कलाम पेश कियान। अंत में कमेटी ने क्षेत्र के मानिंदों पूर्व प्रधान बहादुपर वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान मढ़िया शंकर यादव, समाज सेवी शाकिब खान (मंटू), मेराज अहमद अध्यक्ष पड़ाव व्यपार मंडल, तौफीक अहमद, हरिओम आंनद, जमील अहमद, तौसीब पठान, तौफीक अहमद आदि को मंच पर बुला कर तथा साफा बांधकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के रेयाज, जैनुल, आदिल, नेयाज, अशरद, जाफर, ताबिश आदि का सराहनीय योगदान रहा।