फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ठंड और गलन ने जन जीवन रखा अस्त व्यस्त

ठंड और गलन ने जन जीवन रखा अस्त व्यस्त

Sat, 23 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
ठंड और गलन ने जन जीवन रखा अस्त व्यस्त

विज्ञापन
मुगलसराय। ठंड और गलन ने शुक्रवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रखा। ठंड और कोहरे की वजह से बच्चों और बुजुर्ग अधिक परेशान रहे। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को कोहरे की वजह से दिक्कत हुई। पारा गिरने की वजह से लोग दिन भर घर में अलाव तापते रहे। दूसरी तरफ इतनी ठंड के बावजूद कहीं भी प्रशासनिक अलाव जलता नहीं दिखा। स्टेशन, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड पर लोग ठंड में सिकुड़ते हुए इंतजार करते रहे। कोहरे की वजह से सड़क पर वाहन चालकों को संभल कर चलना पड़ा। हाइवे पर ट्रक, बस चालक धीरे-धीरे वाहन को आगे बढ़ाते नजर आए।

ठंड और गलन के कारण शुक्रवार को पूरे दिन ठिठुरन महसूस होती रही। गलन के कारण जहां सुबह में ठिठुरन महसूस होती रही वहीं धूप भी पूरी तरह निकला। इसके चलते पूरे दिन ठंड और गलन की वजह से लोग घरों में ही रहे। खेती- किसानी के काम में जुटे किसान व मजदूर भी ठंड के आगे बेबस दिखे। भोर में वाहनों की स्पीड भी कोहरे के आगे धीमी हो गई थी। दिन में 26 डिग्री रहा तो शाम होते ही गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। संपन्न घराने के लोग घरों में रूम हीटर, ब्लोअर आदि चलाकर स्वयं को गर्म रखा लेकिन गरीबों के लिए अलाव ही सहारा रहा। ग्रामीण इलाकों में भी लोग लकड़ी सूखे पत्ते आदि बटोर कर अलाव की व्यवस्था किए। रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड पर भी राहगीर इधर उधर से कूड़ा बटोर कर अलाव जलाए।
विज्ञापन

मुगलसराय। शीत लहर का असर ट्रेनों की गति को मंथर करने लगा है। राजधानी समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 12 घंटे से भी अधिक विलंबित होकर रवाना हो रही हैं। शुक्रवार को सर्वाधिक विलंबित जाने वाली ट्रेनों में डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस 12 घंटे रही। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शुक्रवार को रद्द रहीं दस ट्रेनें शनिवार को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी। ट्रेनों के विलंबित होने और रद्द होने से यात्रियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया परिचालन सुधारने के लिए ट्रेनें रीशेड्यूल करके चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर का असर बढ़ते ही ट्रेनों की गति पर भी विराम लगने लगा है। अत्यधिक विलंबित होने से रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शुक्रवार को डाउन हिमगिरि एक्सप्रेस, डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, अप हटिया आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, डाउन अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल, अप अपर इंडिया एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर ट्रेनें नहीं पहुंची। वहीं डाउन जोधपुर एक्सप्रेस, डाउन चंबल एक्सप्रेस, डाउन दून एक्सप्रेस , डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस और डाउन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस समेत तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से 12 घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रीशेड्यूल की गई डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस , डाउन जोधपुर एक्सप्रेस, डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, डाउन मुंबई मेल, डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस, अप उपासना एक्सप्रेस, अप हावड़ा आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट, अप मगध एक्सप्रेस, डाउन पंजाब मेल, डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें दो से 12 घंटे की देरी से मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed