{"_id":"59e3b06d4f1c1b7a548b7874","slug":"141508094061-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से पीडब्लूडी के मेठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से पीडब्लूडी के मेठ की मौत
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिंधीताली के समीप रविवार की भोर में चार बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पीडब्लूडी में मेठ के पद पर कार्यरत रामभरोस (35) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिंधीताली निवासी रामभरोस पुत्र कन्हैयालाल पीडब्लूडी में मेठ था। वह प्रतिदिन सुबह टहलने निकलता था। रविवार की भोर में सिंधीताली ओवरब्रिज के समीप टहलने गया था। भोर में पांच बजे टहलकर वह वापस लौट रहा था। वह हाइवे पार करने लगा तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। युवक के मौत की खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। इससे सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति हो गई। रामभरोस के परिवार के लोग भी सड़क पर पहुंच गए और रोते रोते हाल बेहाल हो गया। सूचना पाकर पीडब्लूडी के अधिकारी भी पहुंच गए और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामभरोस तीन बच्चों का पिता था। अंकित पांच, अनिकेत सात और पुत्री विद्या चार वर्ष की तो कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। पत्नी रिंकी भी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी।